ये RBI हमेशा रेपो रेट क्यों बढ़ा देती है।  इसका क्या मतलब होता है ?

जैसे की हमें पता है कि जब लोगों के पास पैसे बहुत आ जाते है तो किसी भी चीज़ की मांग ज्यादा बढ़ जाता है। 

जबकि जरुरत की वस्तुओ की सप्लाय काफी कम होती है। जिससे लोग उस वस्तु को खरीदने के लिए अधिक पैसे देने लगते है। 

जिसके कारण छोटे व्यापारियों को महंगाई का सामना करना पड़ता है। 

जिससे देश में महंगाई काफी तेजी से बढ़ने लगती है। 

इस बढ़ती हुए महंगाई को काबू में करने के लिए RBI रेपो रेट में काफी इजाफा कर देती है।  

रेपो रेट बढ़ने से ग्राहकों को बैंक से काफी महंगे रेट पर लोन लेना पड़ता है। जिससे लोगो के पास पहले के मुताबिक काम पैसे होते है। 

क्योंकि लोन लेने से पहले लोग कई बार सोचते है। फलस्वरूप लोगों के पास पैसे कम होने लगते है। 

वस्तुओं को लेकर लोगो की मांग भी कम होने लगती है। जिससे धीरे धीरे दामों में गिरावट आने लगती है।