TVS कंपनी ने छप्पर फाड़ बिक्री करते हुए पुरे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

TVS बाइक्स की जून 2022 में हुई दमदार बिक्री, एक महीने में बिक गए 2.93 लाख वाहन

टीवीएस मोटर कंपनी ने जून 2022 में 3,08,501 यूनिट की बिक्री के साथ 22% की वृद्धि दर्ज की.

जून 2022 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री में 23% की वृद्धि दर्ज की गई.

जो जून 2021 में 2,38,092 यूनिट से बढ़कर जून 2022 में 2,93,715 यूनिट हो गई।  

टीवीएस ने बिक्री पर टिप्पणी करर्ते हुए कहा,"सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति में कमी ने प्रीमियम दोपहिया वाहनों के उत्पादन और बिक्री को प्रभावित किया है। 

हम वैकल्पिक स्रोतों के साथ आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द आपूर्ति में सुधार के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।  

खबरें यह भी हैं कि कंपनी की नई पेशकश NTorq स्कूटर का नया वेरिएंट भी हो सकता है।