आते ही छा गई Tata Nano से भी छोटी इलेक्ट्रिक कार Microlino! 

नयी कार  Microlino नाम के इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को देख लोग चौंक रहे हैं। 

देखने में यह एक छोटी सी कार लगती है लेकिन कंपनी का कहना है कि यह कार नहीं है, यह एक फोर व्हील इलेक्ट्रिक व्हीकल है। 

इस आकर्षक इलेक्ट्रिक व्हीकल का वजन केवल 535 किलो है और रेंज 230 किलोमीटर तक है।  

खास बात है कि यह 90km/h तक की स्पीड से दौड़ सकती है। 

कंपनी के अनुसार, शहर में कार चलाने वाला कोई व्यक्ति इसे लगभग एक हफ्ते तक सिंगल चार्ज में इस्तेमाल कर सकता है। 

सबसे पहले इसे स्विट्जरलैंड में उपलब्ध करवाए जाने के आसार हैं, 

कीमत 15,340 डॉलर (लगभग 12 लाख रुपये) हो सकती है। 

यूरोप में इसे 13,400 डॉलर (लगभग 10.5 लाख रुपये) में लिस्ट किया गया है।  

हालाँकि इस प्राइस रेंज में यह कार भारत जैसे उपयोगकर्ता के लिए इतना फिट नहीं बैठता है।