Billionaires: मस्क-बेजोस समेत कई अरबपतियों की संपत्ति में कमी, जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में आधे से ज्यादा की गिरावट

कोरोना के बाद वाली समयावधि में यह सबसे तेज गिरावट है। इसमें टेक कंपनियों से लेकर क्रिप्टोकरेंसी तक हर चीज के मूल्य का स्लैश कर दिया गया है। 

विश्व के सबसे अमीर एलन मस्क की दौलत करीब 62 अरब डॉलर कम हुई है तो जेफ बेजोस की संपत्ति में लगभग 63 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई। 

News Agency Bloomberg के मुताबिक, मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में आधे से ज्यादा की गिरावट आई है। 

दुनिया के 500 शीर्ष अमीरों को 2022 की पहली छमाही में हुआ 14 खरब डॉलर का नुकसान 

62 अरब डॉलर कम हुई एलन मस्क की संपत्ति, जेफ बेजोस की संपत्ति में आई 63 अरब डॉलर की गिरावट 

बढ़ी हुई महंगाई से निपटने के लिए नीति निर्माताओं द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के कारण कुछ ऊंचे मूल्य वाले शेयर और अरबपति बड़ा नुकसान झेल रहे हैं।  

अरबपति सूची के अनुसार, टेस्ला के सह-संस्थापक एलन मस्क के पास अब भी सर्वाधिक 208.5 अरब डॉलर की संपत्ति है।